Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में पहुंची महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में पहुंची महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


भाजपा सरकार किसान नौजवान व महिलाओं का नहीं करती सम्मान-प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती
गरीबो,मजलूमो,दलितो,के जीवन स्तर को उठाने की सोच रखते है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष- बैजनाथ दुबे
अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय नेताओं का क्षेत्र में तूफानी दौर जारी। बताते चलें कि विधानसभा क्षेत्र के कटरा बाजार ग्राम पंचायत रायपुर,दुबहा बाजार एवं बनगाव मे समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियो तथा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की गई । जिसमे मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रही।साथ मे जिलाध्यक्ष महिला सभा साधना सीनघ,जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप उर्फ पप्पू यादव जी,महफ़ूज खाँ MLC,राम भजन चौबे पूर्व प्रत्याशी,मसूद आलम खाँ पूर्व प्रत्याशी,लालचंद गौतम जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी,राजेश मिश्रा राष्ट्रीय सचिव,करीम खाँ राष्ट्रीय सचिव श्रीमती कमलेश रंजन जी,राम अवध गोस्वामी पूर्व प्रमुख भी रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कटरा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने का काम करती है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक ऐसे नेता है जो गरीबो,मजलूमो,दलितो,के जीवन स्तर को उठाने की सोच रखते है। श्री दूबे ने कहा कि मै भी दस साल विधायक था बिना भेदभाव के क्षेत्र के विकास मे कोई कमी नही छोडी और सभी लोगो से कहा कि आने वाले 2022 मे साइकिल को जिताकर अखिलेश यादव जी के हाथो को मजबूत करे और प्रदेश की विकास को गति प्रदान किया।सभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार दलितो,पिछड़ो,नवजवानो, किसानोऔर खासकर महिलाओ की घोर विरोधी और तानाशाह सरकार है।केवल सामंतवादीयो और पूंजीपतियो का काम करती है।महंगाई से पूरे देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है।अत:सभी कार्यकर्ताओ से अपील है। कि इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकने के लिये घर घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियो से अवगत कराये तथा सपा द्वारा पूर्व मे जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को अवगत कराये।आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव मे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।सभा को जिलाध्यक्ष आनन्द्स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, महफ़ूज खाँ MLC,मसूद खाँ,रामभजन चौबे,साधना सिंह जी ने भी सम्बोधित किया।सभा मे अरविंद शुक्ला एडवोकेट,विश्वनाथ सिंह पूर्व प्रधान,मुन्ना सिंह, लेख्राज यादव,रामप्रकाश पान्डेय,पप्पू शुक्ला,राजन तिवारी,मोहर्रम अली,अटल बिहारी दूबे,राघवराम पान्डेय,ओंकार नाथ शुक्ला,अजमल खाँ,संजय शर्मा,कुलदीप श्रीवास्तव सहित हजारो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *