Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > कर्नलगंज विधायक का रिपोर्ट कार्ड, जनता से जानिए कैसा रहा कार्यकाल, पास रहे या फेल?

कर्नलगंज विधायक का रिपोर्ट कार्ड, जनता से जानिए कैसा रहा कार्यकाल, पास रहे या फेल?

गोंडा। लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व चुनाव है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में भी यह महापर्व आने वाला है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तमाम राजनैतिक पार्टियां सक्रिय है। पार्टी प्रचार और अपनी जीत सुनिश्चित करने अलग अलग विधानसभा के विधायक मैदान में उतर चुके हैं। सभी का फोकस जनता पर है। कोई पार्टी का झंडा लिए जनता को रिझाने की कोशिश में है, तो कोई घोषणावीर बना हुआ है। लेकिन अपना जनप्रतिनिधि चुनने से पहले यह जानना भी जरुरी है कि पिछले पांच सालों में आपकी विधानसभा में कितना काम हुआ? क्या क्षेत्रीय विधायक आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे? यही सवालों के जवाब जानने के लिए कैनविज टाइम्स की टीम पहुंची कर्नलगंज विधानसभा में और जनता से जाना कि आखिर कैसा रहा विधायक का कार्यकाल, कितने हुए विकास कार्य। तो चलिए सबसे शुरुआत करते हैं विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया से गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया 2017 में सपा के योगेश प्रताप सिंह को को करारी शिकस्त देते हुए चुनाव जीता था।
कर्नलगंज विधानसभा चुनाव परिणाम
अजय प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी, 82867
योगेश प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी 54462
संतोष कुमार तिवारी, बहुजन समाज पार्टी, 33241
1989 के चुनाव में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। करनैलगंज का क्षेत्र मूलरूप से गन्ने की मिठास व सरयू घाघरा नदी के पावन संगम सूकरखेत, पसका वाराह क्षेत्र के रूप में विख्यात है। इस पावन धरती पर महाकवि तुलसी की जन्मभूमि राजापुर, गुरु नर हरिदास का आश्रम, श्रृंगी ऋषि आश्रम सिंगरिया, मां वाराही मंदिर समेत विभिन्न पौराणिक व ऐतिहासिक स्थल हैं। करनैलगंज क्षेत्र के दायरे में कई छोटे छोटे कस्बे, हॉट बाजार हैं। यहां पान, चाय, होटल से लेकर नाई की दुकान तक, गली गलियारे से खेत खलिहान तक, युवा, वृद्ध, महिला, पुरुष, नौजवान की जुबान पर राजनीतिक चर्चा जोरों पर है। लल्ला भैया को राजनीति विरासत में मिली थी। लल्ला भैया ने बहुत कम समय में ही राजनीति में अपना कद बहुत बड़ा कर लिया और लोगों के दिलों में भी जगह बनाई। अपशब्दों की राजनीति से दूर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया काम करने में विश्वास रखते थे। गरीबों तक हर सुविधा पहुंचे इसका खास ख्याल रखते थे।परसपुर के सौरभ सिंह ने बताया कि कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में लल्ला भैया के द्वारा विकास कार्य नहीं किए है सड़के टूटी फूटी हुई है। कर्नलगंज विधानसभा सीट गोंडा जिले की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। कर्नलगंज विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया भाजपा के टिकट पर 2017 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को शिकस्त देकर विधायक बने थे। लेकिन उनके पांच साल के कार्यकाल से जनता खुश नजर नहीं आई। जब कैनविज टाइम्स ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तो विधायक के कामों को लेकर कुछ लोग खुश दिखे तो अधिकतर लोगों में नाराज़गी दिखी। मिझौरा गांव निवासी बदला हुआ नाम (रमेश) ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत खराब है। 5 सालों में कुछ काम नहीं हुआ। कुछ सड़के बनी लेकिन वह भी जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अगर उनकी क्वालिटी पर ध्यान दिया जाता तो रहवासियों को आवागमन में परेशानी नहीं आती। अब सड़कों पर जगह जगह उड़ती धूल से परेशान हैं। गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो जाते हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। क्षेत्र के पप्पू ने बताया कि विधायक लल्ला भैया ने अपने कार्यकाल में विकासकार्यों की सौगात दी लेकिन जनता की मूलभूत सुविधाओं की तरफ ही ध्यान नहीं दिया। घर-घर पानी, बिजली की व्यवस्था पहले होनी चाहिए थी। लेकिन अब भी लोग परेशान हैं। कई लोगों को सरकारी योजना का लाभ तक नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *