Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > जिला गोंडा के सातों सीट पर हुई भाजपा की जीत

जिला गोंडा के सातों सीट पर हुई भाजपा की जीत

सबसे अधिक मतों से जीते प्रेम नारायण पांडेय तरबगंज
जिला संवाददाता विनोद कुमार सिंह,,
गोंडा। गोंडा जिले में तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने विधान सभा का चुनाव तिरपन हजार 690 से जीत कर एक रिकार्ड बना दिया जो उनकी आदमियत की देन है कि सुबह छह बजे से आठ बजे तक एक गांव का हाल-हाल करना उनकी आदत में सुमार है। वहीं सबसे कम मतों से सदर सीट पर भाजपा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिह की जीत है जिसकी प्रतिष्ठा सीधे कुश्ती संघ के राष्टृीय अध्यक्ष व सांसद वृजभूषण शरण सिंह से जुडी रही है।
तरबगंज ब्लाक के पं्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रहे जमीनी विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने 2017 में सपा के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह को 38442 मतों से करारी शिकस्त दी थी, इस बार  सपा के राम भजन चौबे को 53 हजार 690 मतों से हराकर जिले के राजनेताओं को बता दिया कि कभी-कभी गांव में भी चला जाया करों। अकेले विधायक पांडेय चाहे चुनाव हो या सामान्य सुबह एक गांव का दौरा कर फिर घर पर बैठते है जिससे हर गावं की जमीनी हकीकत से वाकिफ रहते है। दूसरे स्थान पर सुरक्षित सीट के भाजपा मंत्री रमापति शास्त्री 42 396 मतों से सपा के रमेश गौतम को हराया जबकि 2017 में रमापति ने यह चुनाव 60 हजार से जीता था। तीसरे स्थान पर कर्नलगंज के भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह का रहा जो राजनीति में नये पौध है जिन्होंने ब्लाक प्रमुख बनने के बाद सीघे विधायक पद पर छलांग लगा दी। यहां पर उन्होंने पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को 35 हजार 256 वोट से हराया । 2017 में इसी सीट पर भाजपा के अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया ने 28 हजार 405 मतों से योगेश प्रताप को हराया था। उल्लेखनीय है कि योगेश प्रताप सिंह व लल्ला भैया के एक साथ आने के बाद भाजपा का वोट बढ गया जो समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है। चौथे स्थान पर  मेहनौन विधायक भाजपा विधायक विनय दिवेदी ने 23 हजार 218 मतों से सपा की नंदिता शुकला को हराया जबकि 2017 में भाजपा प्रत्याशी विनय दिवेदी ने बसपा के अरशद हुसैन को 36318 से हराया था। इस बार हार का दायरा घटा है। पांचवे स्थान पर गौरा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा रहे जिन्होंने 22 हजार 972 से सपा के ंसंजय कुमार विद्यार्थी को हराया। 2017 में गौरा से प्रभात वर्मा ने सपा के राम प्रताप सिंह को 28 हजार 405 मतों से हराया था। इस बार हार जीत का फासला घट गया है। छठवे स्थान पर कटराबाजार के विधायक भाजपा प्रत्याशी बावन सिंह रहे जिन्होंने 18 हजार 657 मतों से सपा के बैजनाथ दुबे को हराया। 2017 में भाजपा के बावन सिंह ने सपा के बैजनाथ दूबे को 30811 मतों से हराया था, इस बार हार जीत का फासला घट गया है। सातवें स्थान पर सदर प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह ने सपा के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिह  के भतीजे सूरज सिंह को छह हजार 699 मतों से हराया जबकि 2017 में प्रतीक भूषण सिंह ने बसपा के जलीज खां को 11 हजार 678 मतों से हराया था, यहां भी हार जीत का फासला कम हो  गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *