Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > जेंडर इक्विटी के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल हेतु शासन के आदेशानुसार ब्लॉक झंझरी का महिला सशक्तिकरण एवं नारी शिक्षा चौपाल की शुभारंभ

जेंडर इक्विटी के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल हेतु शासन के आदेशानुसार ब्लॉक झंझरी का महिला सशक्तिकरण एवं नारी शिक्षा चौपाल की शुभारंभ

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम खेलावन सिंह एवं डॉ रेनू राव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करते हुए किया।।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ उमा सिंह द्वारा किया गया। निवेदिता द्विवेदी ने बालक- बालिका में समानता एवं अधिकार पर बहुत प्रेरक उद्बोधन किया।कंपोजिट विद्यालय हरीपुर नवीन की बालिकाओं ने महिला सशक्तिकरण पर बहुत सुंदर नाट्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अध्यापकों को जागरूक किया कंपोजिट विद्यालय पूरेउदई की अध्यापिका वंदना शुक्ला द्वारा तैयार कराए गई बालिकाओं से बहुत ही भावनात्मक प्रस्तुतीकरण कराया गया। वरिष्ठ अध्यापिका जहांआरा खानम, अकीला खानम, कुमकुम श्रीवास्तव,अलका श्रीवास्तव, मधुरमा सिन्हा ,ने बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण,मिशन शक्ति मीना मंच, जीवन कौशल शिक्षा, पर अपने-अपने विचार से लोगों को जागरूक किया। महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाते हुए निशी श्रीवास्तव, आराधना मिश्रा, शहनाज बेगम, शाइस्ता उस्मानी, आरती, संतोष शुक्ला, द्वारा विभिन्न विषयों पर स्टाल लगाया एवं स्टाल पर लगाए गए छाया चित्रों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
सुनैना चौहान,अनुपम द्विवेदी, डेज़ी सिंह, नूरी खानम और सोनाली तिवारी, सीमा बानो ने ड्राफ्ट कोर्स, गैलरी का निर्माण एवं प्रदर्शन स्वयं एवं बच्चों से कैसे कराएं उनका भविष्य में जीवन में क्या प्रयोग है उस पर बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुतीकरण किया। बालिका शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं एवं उनके निराकरण के मुद्दे पर हेमंत सिंह (ए आर पी) मोहम्मद अनीस (ए आर पी)ने अपने विचार रखे..
मीना मंच तथा पावर एंजेल का प्रदर्शन के दौरान संजीव मिश्र (ए आर पी) राहुल देव वर्मा, अशोक कुमार सिंह द्वारा इसका बालिका शिक्षा से क्या लाभ एवं आवश्यकता पर बहुत ही बारीकी तरीके से लोगों से चर्चा किया! पंकज सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु जुड़े कराटे शिक्षा में बराबरी की भागीदारी हेत आह्वान किया।। अंत में महिला सशक्तिकरण के सम्मान एवं मिशन प्रेरणा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर रही शिक्षिकाओं को आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *