अवध की आवाज ब्यूरो चीफ गोंडा विनोद कुमार सिंह,
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्तों-01. रामेश्वर प्रसाद, 02. गुलाब चन्द्र को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 10.11.2021 को जमीनी विवाद के चलते वादी राघवराम पुत्र राजिन्द्र प्रसाद नि0 ग्राम बौनापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा व उसके परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था तथा रामेश्वर प्रसाद ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया था। उप निरीक्षक सुरेश कुमार साहनी टीम के साथ रामेश्वर प्रसाद उर्फ नंगू पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम बौना पुर , थाना कौड़िया,, गुलाब चंद्र उर्फ नान शुक्ला पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम बौना पुर थाना कोरिया जनपद गोंडा को गिरफ्तार करके मुख्य अपराध संख्या226/21 धारा 323 504 506,327 ,307 ,352 34, भादवी व 3/25आर्म्स थाना कोडीया जनपद गोंडा अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।