सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख पद हेतु किया गया नामांकन। विकास खंड के आसपास की दुकानें रही बंद।सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हेतु पुलिस रही मुस्तैद। गुरुवार को विकास खंड कटरा बाजार में प्रमुख पद हेतु शांतिपूर्वक नामांकन सम्पन्न हुआ। हालांकि नामांकन के बाद माहौल काफी गहमा गहमी से भरा रहा।जानकारी के मुताबिक विकासखंड कटरा बाजार में प्रमुख पद के लिए कुल तीन पर्चे दाखिल किए गये।जिसमें भाजपा की तरफ से भवानी भीख शुक्ल पुत्र राम प्यारे शुक्ल,जगरानी पत्नी भवानी भीख शुकला व सपा की तरफ से पंकज गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र गोस्वामी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं विकासखंड हलधर मऊ में शांतिपूर्ण ढंग से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रिचा सिंह पत्नी वैभव सिंह व सपा से सैयद अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के पश्चात विकास खंड कटरा बाजार में अफवाह के कारण एक गुट के लोग अराजकता पर उतर आए। जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस बल द्वारा स्थिति पर नियंत्रण किया गया। सुरक्षा के लिहाज से नामांकन स्थल के आसपास चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही।
गहमा गहमी के साथ ब्लॉक कटरा बाजार में हुआ नामांकन।
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2021/07/b0f64f0a-ea7f-4c96-9a48-75e12182117b-1200x630.jpg)