आशीष वर्मा गोण्डा
मसकनवा गोंडा। दीपावली के अवसर पर जिले में जगह-जगह स्थापित भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। दीपावली के दिन भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा -अर्चना कर लोगों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं दीपावली के अगले दिन से ही प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया।
पूजा समितियों ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला। गॉव और बाजार में स्थापित गणेश व लक्ष्मी के प्रतिमाओं का विसर्जन सिंगाघाट पुल पर किया गया। दुर्गा पूजा की भांति प्रशासन ने दीपावली पर स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहले ही व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी छपिया थाना के थानाध्यक्ष बृजेन्द्र पटेल अपने पुलिस बल के साथ हथियागढ़ से लेकर विसर्जन घाट सिंगारघाट पुल तक कड़ी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखे
वहीं शनिवार को गोवर्धन पूजा के बाद पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने डीजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला और फिर गॉव और बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए घाटों पर पहुंच कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
मूर्ति विसर्जन के दौरान सिपाही अरविंद यादव,,पंकज यादव,शिवकुमार नायक,एसआई वीपी पाल, एसआई कामेश्वर राय सहित कई पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर तैनात रहे।