जिला ब्यूरो चीफ विनोद कुमार सिंह,
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने दिनांक 15/16.02.2022 की रात्रि पुलिस मुठभेड में दुष्कर्म व हत्या करने के 25000 के इनामिया अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 04/05.02.2022 की रात्रि अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसमें थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने मात्र 12 घण्टे के अन्दर 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त अजय कुमार वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने 25000 का पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत का विधिक कार्यवाही की गयी।