Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > धीरेंद्र सिंह विसेन जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के अवध क्षेत्र के मंत्री बने

धीरेंद्र सिंह विसेन जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के अवध क्षेत्र के मंत्री बने

कहोबा चौराहा गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ ने धीरेंद्र सिंह विसेन को सर्वसम्मति सेअवध क्षेत्र का मंत्री बनाया गया है। भाजपा के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक के निर्देश पर प्रदेश के महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी मनीष मिश्रा के देखरेख में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सरवन तिवारी ने अपनी टीम को घोषित किया जिसमें गोंडा जिले के मोतीगंज निवासी धीरेंद्र सिंह विसेन उर्फ रमेश सिंह को अवध क्षेत्र का मंत्री बनाया गया है धीरेंद्र सिंह विसेन के मंत्री पद पाए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर। उनके मनोनीत होने पर चंदन सिंह शैलेंद्र चौधरी राजेश राज कुमार गुड्डू चौबे संतोष पाण्डेय तुग नाथ पाण्डेय आदि ने हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *