Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > दसवीं बार उपजा के मनकापुर तहसील अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए अमर चंद्र गुप्ता ,

दसवीं बार उपजा के मनकापुर तहसील अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए अमर चंद्र गुप्ता ,

जिला संवाददाता विनोद कुमार सिंह
गोंडा। यूपी जनर्लिस्ट एसोसिएशन इकाई मनकापुर कार्यकारिणी के गठन में सर्वसम्मति से लगातार दसवीं बार तहसील अध्यक्ष मनकापुर के पद पर अमर चंद्र गुप्ता निर्वाचित किए गए । वही दूसरी बार महामंत्री पद पर सरवन कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर इमरान अहमद को मनोनीत किया गया। तहसील उपाध्यक्ष पद पर दूसरी बार जिताऊ राम मोरिया, राजीव कुमार उपाध्याय तथा रेहान रजा शाह चुने गए तो वही मंत्री पद पर कृष्ण मोहन मिश्रा को मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी पद पर प्रमोद कुमार चौहान द्वारा मनोनीत किए गए। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन( उपजा) इकाई मनकापुर के गठन पर क्षेत्र वासियों ने बधाई एंव शुभ कामनाएं दी हैं । बधाई देने वालों में नगर पंचायत मनकापुर अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, मो0 शास्त्री नगर सभासद/ जिला मंत्री किसान मोर्चा वैभव सिंह, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह ,मो0 गांधीनगर सभासद राजेश मौर्या,मो0 आजाद नगर सभासद/ व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार( पन्नी लाल ) , मो0 पटेल नगर सभासद/ महामंत्री व्यापार मंडल मनकापुर अखंड प्रताप सिंह , मो0 जवाहर नगर सभासद कृष्ण कुमार मोदनवाल, व्यापार सेवा समिति मनकापुर अध्यक्ष गिरजेश कसौधन, मो0 सुभाष नगर सभासद – प्रतिनिधि / महामंत्री व्यापार सेवा समिति मनकापुर बबलू सोनी ,मानस मंगल दल सेवा समिति के संस्थापक आर,के नारद, जिला कार्यसमिति सदस्य(उपजा)रामकृपाल गिरी, माता प्रसाद उपाध्याय समेत दर्जनों पत्रकार साथियो संग गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *