Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी वजीरगंज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी वजीरगंज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) वजीरगंज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें कंपोजिट विद्यालय छोटका बंधवा से सुयश शुक्ला, अंशिका वर्मा,शिवांगी शुक्ला ,उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ियाघाटा से हेमंत कुमार मौर्य,बाबा मठिया से अरुन कुमार,प्रिंशी यादव,वन्दना यादव, जमुनहा मझरेती से महेंद्र तिवारी,कंपोजिट विद्यालय वजीरगंज से अरुण विश्वकर्मा , विराज प्रजापति का चयन जिला स्तर के लिए किया गया है।जिन्हें 1000 रुपये एस एम सी के द्वारा विज्ञान के मॉडल बनाने के लिए खाते में भेजा जाएगा। निर्णायक सुनील कुमार आनन्द विज्ञान शिक्षक,ए आर पी घनश्याम मौर्य,धीरेन्द्र सिंह,अशोक मौर्य,गंगेश्वर प्रसाद, संजय कुमार ने सभी बच्चों को बधाई दी सभी बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय द्वारा प्रमाण पत्र एवम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय ने कहा मिसाइल मैन अब्दुल कलाम जी के सपना था कि बच्चों में विज्ञान के प्रति नई सोच विकसित हो जिससे बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान से जोड़ा जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन ए आर पी संजय कुमार ने किया।पुरस्कार वितरण में प्राथमिक शिक्षक संघ से मनोज शर्मा, आनंद देव सिंह, प्रमोद सिंह , शीतला प्रसाद उपाध्याय, माधव राम शुक्ला आदि ने सभी चयनित बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दयाशंकर प्रजापति, शिव शंकर सिंह, नंद कुमार मिश्रा, सुनील गोस्वामी, विष्णु गुप्ता नितेश कुमार मौर्य, सत्य भूषण तिवारी , विशाल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *