Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा समर्पित भाजपा के द्वारा चांदनापुर रामनगर बाराबंकी का किया गया निरीक्षण

भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा समर्पित भाजपा के द्वारा चांदनापुर रामनगर बाराबंकी का किया गया निरीक्षण

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा समर्पित भाजपा के द्वारा गेहूँ क्रय केंद्र चांदना पुर व रामनगर बाराबांकी का किया गया निरीक्षण
भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा समर्पित भाजपा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सयोंजक पंडित श्रवण तिवारी (अनंत देव) जी के साथ हर्षित कुमार पांडेय (प्रभारी तहसीलदार) रामनगर के साथ निरीक्षण किया तो चन्दना पुर क्रय के सहायक क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया की अब तक 4739 कुंतल गेहूँ की कुल खरीद हई है। और प्रतिदिन लगभग 300 कुंतल तौल की जाती है। वहाँ मौजूद किसानों से भी बात की तो वह संतुष्ट दिखे लेकिन रामनगर केंद्र पर केंद्र प्रभारी अनुपस्थिति मिले और वहाँ मौजूद किसानों से बात करने पर पता चला की 15 दिन से अधिक समय से किसान अपना गेहूँ की ट्राली लिए पड़ें हैं और केंद्र प्रभारी रामनगर का फोन भी बन्द है इस संबंध मे श्रवण तिवारी जी द्वारा उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा के तौल के लिए निर्देशित किया और किसानों को कोई भी दिक्कत होने पर हर समय मदद का आस्वासन दिया साथ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य अनुराग मिश्रा रामेंद्र द्विवेदी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हुकुम लोधी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *