Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > 27 वा रोजा माहे रमजान की रुखसत का पैगाम है

27 वा रोजा माहे रमजान की रुखसत का पैगाम है

अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोंडा। आज सत्ताईसवां रोजा है। कल छब्बीसवां रोजा और शबे-क़द्र (सत्ताईसवीं रात) साथ-साथ थे। यहां यह बात जानना जरूरी है कि छब्बीसवां रोजा जिस दिन होगा, उसी शाम गुरुबे-आफ़ताब के बाद सत्ताईसवीं रात यानी शबे-कद्र भी शुरू हो गई है। छब्बीसवें रोजे के साथ ताक रात यानी शबे-कद्र आएगी ही। सत्ताईसवां रोजा तो वैसे भी दोजख से निजात के अशरे में अपनी अहमियत रखता ही है। सत्ताईसवां रोजा दरअसल रोजादार को दोहरे सवाब का हकदार बना रहा है। अब यह भी समझना जरूरी है कि आखिरी जुमा क्या अहमियत रखता है? जवाब यह है कि जिस तरह यहूदी मजहब में सनीचर को और ईसाई मजहब में इतवार को इबादत के लिए हफ़्ते का खास दिन माना जाता है। वैसे ही इस्लाम मजहब में जुमा इबादत और इज्तिमाई नमाज के लिए खास दिन माना जाता है। हदीस-शरीफ में है कि जुमा के दिन ही हजरत आदम अलैहिस्सलाम को जन्नत से दुनिया में भेजा गया। उन्हें वापस जन्नत भी जुमा के दिन मिली। उनकी तौब भी जुमा के दिन अल्लाह ने कुबूल की और सबसे बड़ी बात तो यह कि हजरत मोहम्मद सल्ल. की जिंदगी का आखिरी हज जुमे के दिन ही था। कुरआने-पाक में सूरह ‘जुमा’ नाजिल की गई। आखिरी जुमा, माहे-रमजान की रुखसत का पैगाम है। कुल मिलाकर आखिरी जुमा यानी यौमे-खास रमजान की विदाई का अहसास और रमजान के आखिरी जुम्मा को अलविदा की नमाज होती है। जो इस्लाम धर्म में बहुत ही खास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *