Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > दीपावली पर्व सकुशल समापन के पश्चात अपनों का हाल जानने निकले परसपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने दर्जनों गांव का किया दौरा

दीपावली पर्व सकुशल समापन के पश्चात अपनों का हाल जानने निकले परसपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने दर्जनों गांव का किया दौरा

अवध की आवाज दैनिक पेपर,
जिला संवाददाता, विनोद कुमार सिंह,,,

गोंडा। दीपावली सकुशल संपन्न होने के पश्चात परसपुर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि ने अपने लोगों के साथ जाकर कई ग्राम सभाओं में लोगों से किया जनसंपर्क हाल-चाल जाना। आप लोगों को बताते चलें कि परसपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने क्षेत्र के लगभग दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से उनका कुशलक्षेम पूछा और हर वक्त सुख दुख में सम्मिलित होने का वादा किया। इस प्रकार से उन्होंने सबसे पहले ग्राम पंचायत चांदपुर में वेद प्रकाश तिवारी , दीपू मिश्रा, टिंकू मिश्रा बीडीसी, विकास तिवारी व सियाराम तिवारी के घर जाकर उनसे मुलाकात की और क्षेत्र के विकास कार्य सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी किया। इसी तरह से उन्होंने डोमा गांव के अनिल कुमार सोनी, करणपुर के विश्वनाथ मिश्रा, मलाई पुरवा की गिरजा शंकर तिवारी खरगूपुर के पूर्व प्रधान श्याम किशोर तिवारी, और प्रमुख गिरजा शंकर, डॉक्टर रविंद्र तिवारी ,फूल बाबू तिवारी और धर्म नगर के बीडीसी ननके शुक्ला, जगदीश प्रसाद शुक्ला आदि लोगों से संपर्क किया और सभी लोगों से हालचाल जाना हर परिस्थिति में सहयोग करने का किया वादा।
इस प्रकार से बताते चलें कि उन्होंने अन्य गांव में जाकर के लोगों से मुलाकात की और समाज में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया इस दौरान के साथ क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों में ओम प्रकाश मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य बबलू तिवारी पूर्व प्रधान सहदेव सिंह चेयरमैन नगर पंचायत परसपुर पप्पू सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीपी सिंह सूरज सिंह गुड्डू सिंह प्रधान पिंकू सिंह प्रधान , पिंकू सिंह प्रधान मिझौरा दक्ष सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *