Home > अवध क्षेत्र > पत्रकार सुरक्षा महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष के साथ गहराउन्नाव कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न

पत्रकार सुरक्षा महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष के साथ गहराउन्नाव कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न

उन्नाव। पत्रकार सुरक्षा महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अनिल कुमार सिंह का आज गहरा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक हुई, जहां पर उनका स्वागत व माल्यार्पण प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू मिश्रा कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता एवं अवध की आवाज के पत्रकारों और पत्रकार सुरक्षा महासमिति के सदस्यों द्वारा हुआ। अवध की आवाज के सभी पत्रकार बंधु एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पत्रकार सुरक्षा महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के विचारों को सुना और तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू मिश्रा ने पत्रकार सुरक्षा महासमिति के कुछ अहम मुद्दों पर अपनी भी बात रखी। कोषा अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता कुछ प्रमुख बातें कार्यकारिणी सदस्यों के बीच में रखी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया गया कि पत्रकार सुरक्षा महासमिति पत्रकारों के सुरक्षा संबंधित कार्यों के अलावा जनहित में अगर कोई आपदा विपदा जैसे करोना,बाढ़ की समस्या और आजकल जैसे डेंगू और जीका कानपुर और उसके आसपास फैल रहा है आदि में जो भी मदद हो सकती है पत्रकार सुरक्षा महासमिति बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी।आज बैठक में प्रमुख रूप से दीपक शुक्ला, इरशाद अहमद, मनोज गुप्ता, कुलदीप सिंह, राहुल गुप्ता, विकास अवस्थी, योगेश द्विवेदी, मोहम्मद अशरफ, धीरज कुशवाहा, गुड्डू सिंह, प्रेम सिंह (पारस) आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *