Home > पूर्वी उ०प्र० > कांग्रेसियों ने अमित शाह का फुका पुतला मधुबन

कांग्रेसियों ने अमित शाह का फुका पुतला मधुबन

मधुबन(मऊ)- स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के रामपुर बेलौली में शुक्रवार की दोपहर कांग्रेसियों ने कर्नाटक में भाजपा के पूर्ण बहुमत न होने के बाद भी गवर्नर ने सरकार बनाने दिया ।इसी के बिरोध मे कांग्रेस जनों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कांग्रेस के जिला महामंत्री योगेन्द्र नाथ सिंह व फतहपुर मण्डाव ब्लॉक अध्यक्ष प्रदुमन यादव के नेतृत्व में फुका फुतला।
जिला महामंत्री ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कांग्रेस जनता दल गटबंधन मे 117 विधायक की उपस्थिति के बाद भी भाजपा के 104 विधायक अल्पमत रहने के बाद कर्नाटक के गवर्नर पर दबाव बनाकर यदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाना लोकतंत्र एवं संविधान के विरुद्ध हैं।इस अवसर पर मुख्यरूप से अजय यादव, कालीका यादव, रामसेवक यादव, सुरेन्द्र यादव, अश्विनी यादव, राम बचन, मनोज पटेल, देवेन्द्र यादव, अचंल यादव एवं आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *