Home > पूर्वी उ०प्र० > समाज के लिए यह कार्य उत्कृष्ट एवं अतुलनीय है – जिलाधिकारी अनुज कुमार झा

समाज के लिए यह कार्य उत्कृष्ट एवं अतुलनीय है – जिलाधिकारी अनुज कुमार झा

बेसहारा गोवंश के साहारा हेतु बढ़े हाथ। केएम सुगर मिल मसौधा ने 2 लाख 50 हजार तथा बलरामपुर चीनी मिल की इकाई रोजागांव चीनी मिल ने 2 लाख रू0 का चेक बेसहारा जानवरो के भोजन पानी की व्यवस्था के लिए दिया सहयोग राशि। दोनो मिलो के महाप्रबन्धक ने जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुज कुमार झा को अलग-अलग सौंपे चेक। यह धनराशि अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलो के प्रयोग में लाई जायेगी। दोनो चीनी मिल के महाप्रबन्धकों ने भविष्य में इस तरह अस्थाई गौ आश्रम के सहयोग के लिए जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा को दिया आश्वसन। इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने कहा कि समाज के लिए यह कार्य उत्कृष्ट एवं अतुलनीय है। ऐसे कार्य में सभी संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों को साथ-साथ व्यक्गित रूप से लोगो को आगे आना चाहिए। बेसहारा पशु के लिए सरकार के साथ-साथ हम सभी को हाथ बढाना चाहिए। इस पुनीत कार्य के लिए मै व्यक्तिगत रूप से दोनो चीनी मिल के मालिको एवं उनके प्रबन्धकों को धन्यवाद ज्ञापित करता है। उन्होनें कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी को आगे आकर बेसहारा पशुओं का सहारा बनकर उनका जीवन बेहतर बनानें में लगना चाहिए | केएम सुगरमिल के अधिकशषी निदेशक एस सी अग्रवाल महाप्रबन्धक कार्मिका एवं प्रशासन बीएन मिश्र, रोजागांव चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक मधुकर मिश्रा ने कहा कि हम लोगो ने कुछ दिन पहले स्वः प्रेरित होकर इस विषय पर सोचाा थ | जिसे आज कार्य रूप में पर्णित किया। इस कार्य से हम सभी का अपार प्रसन्नता हुई। इस मौके पर रोजागांव के सहायक महाप्रन्धक (कार्मिक) जितेन्द्र कुमार सिंह, वित राजीव कुमार श्रीवास्तव व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अशोक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि केएम सुगर मिल इसके पूर्व 1 लाख 35 हजार रू0 मूल्य का फर्नीचर छात्राओं के बैठने हेतु कस्तूरबा गांधी इण्टर कालेज हरिग्टनगंज में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *