Home > पूर्वी उ०प्र० > बाढ़ पीड़ितों में बांटा गया राहत सामग्री मधुबन

बाढ़ पीड़ितों में बांटा गया राहत सामग्री मधुबन

मधुबन(मऊ)- स्थानीय तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती इलाके में बसे दुबारी ग्राम पंचायत आधा दर्जन से ऊपर गांव व पुरवे के सैकड़ो परिवार बाढ़ की तबाही से पिछले माह से जूझ रहे थे। शासन स्तर से बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाले राहत सामग्री शनिवार को तहसील प्रशासन ने 650 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।
बाढ़ की मार से जूझ रहे दुबारी ग्राम पंचायत के खैरा, भगत का पुरा, पब्बर का पुरा, धूस, बैरकंटा, नंद जी का पुरा, विसुन का पुरा, दल्लीपुर, मनमन का पुरा आदि देवरांचल के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों में शनिवार को जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी के प्रांगण में राहत सामग्री का वितरण शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह, ग्राम प्रधान रंजना सिंह, अभिषेक सिंह के द्वारा कराया गया। इसमें भाजपा के नेता भी शामिल रहे। बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री पाकर गदगद हो गए। वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करती प्रधान श्रीमती सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली राहत सामग्री से बाढ़ से जूझ रहे लोगों को काफी राहत पहुंचा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से लेखपाल अशोक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, राममिलन मौर्य, धीरेन्द्र सिंह, तुफानी प्रसाद, रमाशंकर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *