Home > पूर्वी उ०प्र० > अटल जी को नमन करते हुए मनाई गई जयंती

अटल जी को नमन करते हुए मनाई गई जयंती

बलरामपुर ।ग्राम स्वराज अभियान के अंर्तगत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीनगर जुवाथान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कुशल नेतृत्व वक्ता श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस जयन्ती को सुशासन दिवस के रूप में मानते हुए अपने बूथ अध्यक्ष सक्रिय कार्यकर्ताओं और सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ ग्राम स्वराज अभियान की मोनिटरिंग टीम द्वारा बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।
इस कार्यक्रम के संचालक संदीप उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम में पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए आसपास के क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अटल जी को नमन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसमें मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष कुशुम चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा से प्रिंस उपाध्याय, दिनेश मिश्रा, जगजीत तिवारी व अन्य कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *