Home > पूर्वी उ०प्र० > अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मधुबन

अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मधुबन

मधुबन(मऊ)- स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित राजेन्द्र नगर चट्टी के समीप रविवार की सायं अज्ञात वृद्ध महिला का शव में गुमती के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक ने वृद्धा की पहचान के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चट्टी के पास रविवार की सायं पांच बजे आस-पास के लोगों ने एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव गोमती के नीचे देख अवाक रह गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया। किन्तु पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि मृतका एक सप्ताह से चट्टी के इर्द-गिर्द घूमती रहती थी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *