मधुबन (मऊ)- स्थानीय तहसील के अधिवक्ता गुरुवार की दोपहर एससी ऐसी ऐक्ट के विरोध मे तहसील परिसर से दर्जनों की संख्या मे नारे बाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग पर आधे घन्टे तक सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए काला कानून वापस लो के नारे लगायें। इस मौके पर अध्यक्ष अरूण त्रिपाठी,मन्त्री तारीक जमील,अखिलेश पाण्डेय, रमेश मिश्रा, राजेश यादव, संजय यादव,धनंजय पाण्डेय,जगदीश सिह सत्यकाम यादव,गुलाबी सेना अध्यक्ष मीरा यादव, जिला मन्त्री इरावती,अनिता सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे।