रंजीव
दो नाबालिग लड़कियों को अगवा करने की कोशिश भी की
लखनऊ। राजधानी के चिनहट क्षेत्र में गुरुवार देर रात लुटेरों ने एक परिवार में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को गोली मारकर फरार हो गए थे। घटना चिनहट थाना क्षेत्र के उत्तरधौना गांव की है। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों का आरोप है कि बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट करते हुए परिवार की दो नाबालिग लड़कियों को अगवा करने की कोशिश भी की। इस मामले में एसएसपी दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बदमाशों ने परिवार के एक सदस्य को गोली मारी है, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उसे पैर में गोली लगी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने अपने तीन पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।