Home > अवध क्षेत्र > युवा निर्यातकों का पंजीकृत करने हेतु विशेष अभियान

युवा निर्यातकों का पंजीकृत करने हेतु विशेष अभियान

वीरेंद्र
मऊ ।जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्री में प्रेस वार्ता कर बताया गया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली मे भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार वने निर्यातकों पर विशेष ध्यान आकृष्ट करते हुए युवा निर्यातकों का पंजीकृत करने हेतु विशेष अभियान (18-21) वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को जोडे जाने का निर्देश प्राप्त हुए है इस विशेष अभियान की तिथि निम्न है मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 06.06.2017 से 07.06.2017 तक, नि0र0अ0 एवं स0नि0अ0 का प्रशिक्षण 09.06.2017 से 13.06.2017, बी0एल0ओ0 की नियुक्ति 01.06.2017 से 03.06.2017 तक, बी0एल0ओ0 का प्रशिक्षण 14.06.2017 से 16.06.2017 तक, ई0पी0 रेशियो एवं जेण्डर में गैप को समाप्त किया जाना तथा 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन/मृतक मतदाताओं का चिन्हांकन 08.06.2017 को, विशेष अभियान तिथियां (राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेविल एजेण्ट से दावा एवं आपत्तियां प्राप्त किया जाना) 09.07.2017 से 23.07.2017 तक, प्राप्त दावे एवं आपत्तियो का निस्तारण 31.08.2017 तक, ई0आर0एम0एस0 साफ्टवेयर पर डाटा इन्ट्री करके अपडेटिंग किया जाना 06.09.2017 तक, निरंतर पुनरीक्षण की पुरक सूची तैयार किया जाना 07.09.2017 तक, आलेख्य प्रकाशन मतदाता सूची को सी0ई0ओ0 की वेबसाईट पर उपलब्ध कराया जाना 11.09.2017 तक, आलेख्य प्रकाशन हेतु मतदाता सूची की तैयारी 14.09.2017 तक, दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने हेतु निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 15.09.2017 से 30.10.2017 तक है। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा सहित सभी एस0डी0एम0 एवं सभी मीडिया के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *