Home > अवध क्षेत्र > सभी स्कूलो में योग शिक्षा अनिवार्य शिक्षकों की माँग

सभी स्कूलो में योग शिक्षा अनिवार्य शिक्षकों की माँग

अनुराग श्रीवास्तव
बलरामपुर । केंद्रीय विद्यालयो में योग शिक्षकों की बम्पर भर्ती निकाला गया है। इसकी योग्यता योगा में एक साल का डिप्लोमा कोर्स रखा गया है। इस  योग्यता को कक्षा 12 पास छात्र ले सकता है। यह जानकारी राम नारायण सिंह अध्यक्ष अवधूत भगवान राम हाई स्कूल धुसाह आश्रम योग संस्थान ने कहा कि यह डिप्लोमा कक्षा 12 पास छात्र/छात्रा कर सकते है। यह अयूष मंत्रालय से बोर्ड आफ नेचुरोपैथी से सम्बद्ध है। यह सस्थां योगा को जन जन तक पहुँचाने का काम कर रही है जिससे लोगों को बिमारियों से मुक्ति मिल सके। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार योग को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। योग के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए सभी को इसे करना चाहिए। प्रकृति की गोद में योगा करने का सर्वाधिक उत्तम एक मात्र स्थान, अवधूत भगवान राम आश्रम धुसाह बलरामपुर में है, यह संस्था हौसला प्रसाद सिंह राम दुलारी योग संस्थान फैजाबाद से संचालित है इस संस्था के डायरेक्टर डाॅक्टर पवन सिंह ने इस संस्था को बलरामपुर के राम नारायण सिंह को बलरामपुर जिले का कार्य भार सौंपा, यह संस्था आयूष मंत्रालय के नेतृत्व में बोर्ड आफ नेचुरो पैथी से संचालित में है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि संस्था को बहुत जल्द विकलांगों के लिए भी योग की सभी व्यवस्थाये उपलब्ध करा दी जायेगी। इसके अंतर्गत योगा में एक वर्षीय डिप्लोमा, होम्योपैथी, डिज्पोन्सिंग, आयुर्वेदिक चिकित्सा, प्रमाण पत्र, मेडिकल लैब, टेक्नीशियन बैचलर आॅफ नेचुरो पैथी और योगा सिस्टम का कोर्स संचालित है। इस कोर्स को करने के बाद रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *