Home > अवध क्षेत्र > जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस सम्पन्न

मऊ | जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस डा0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट स्टेडिय मऊ में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 (पाॅच हजार) की संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिसमें सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं से भी लोग उपस्थित रहे। परिसर में निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा भेजी गयी एल0ई0डी0 वैन द्वारा मा0 प्रधान मंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसको लोगों द्वारा देखा और इसकी प्रसंशा किया गया। इस योग दिवस में पूर्व निर्धारित 10 क्रियाओं का योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक डा0 सर्वेश पाण्डेय के निर्देशन में संजय सिंह, पंकज तिवारी द्वारा तीन अलग-अलग स्टेजों पर योग सीखाया गया। उक्त अवसर पर पुरे स्टेडियम को गुब्बारों के साथ सजाया गया था इसी प्रकार आकर्षक गेट बनाया गया था शहर की जनता तथा अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा एक घण्टा 20 मिनट योगाभ्यास किया गया। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। जनपद के सभी सभ्रान्त व्यक्तियों तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा इसमें बढ़-चढ कर भाग लिया गया। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी तहसीलो पर उप जिलाधिकारी तथा खण्ड विकास कार्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विशाल योग दिवस का आयोजन किया गया। योग दिवस के अवसर पर नगर वासियो द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरीशचन्द्र, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, परियोजना निदेशक बी0बी0 सिंह, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, डी0सी0 मनरेगा तेजभान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला अबकारी अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, परियोजना डूडा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी, शारदा नारायण डा0 संजय सिंह, सभी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *