Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में व्यापारी कल्याण समिति आन्दोलन करेगा : राहुल

व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में व्यापारी कल्याण समिति आन्दोलन करेगा : राहुल

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या व्यापारियों का बढ़ रहा उत्पीड़न एवं शोषण को रोकने एवं व्यापारियों को एकजुट करने के साथ-साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार के प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने के उद्देश्य से नयाघाट स्थित कार्यालय पर अयोध्या व्यापारी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक अध्यक्षता संस्था के संरक्षक अयोध्या के वरिष्ठ सन्त महान्त कृष्णकुमारदास ने किया संचालन राजेश कुमार सोनी ने किया।
व्यापारी हितोंं की सुरक्षा हेतु अयोध्या व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली पूर्ण बहुमत की सरकार व्यापारियों को सुरक्षा देने में नाकाम रही। नगर में छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न जारी है। संस्था के उपाध्यक्ष रामकुमार सेन ने कहा कि चुनाव के समय वोट लेने के लिए यही नेता बड़े – बड़े वादे करते हैं। सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने का दादा करते हैं। परन्तु कुर्सी मिलने के बाद बात सुनने को कौन कहे, पहचानने से मुकर जाते हैं। संस्था के प्रवक्ता अनिल पाण्डेय कहते हैं कि हमारे नगर मेंं विधायक भी व्यापारी परिवार से हैं। इन्हें व्यापारियों के बीच जाकर व्यापारी की बात सुनकर निराकरण कराना चाहिए। आज ई – रिक्शा चालक, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ पर सड़क के किनारे सामान बेचने वाली अयोध्या की पुलिस कहकर ढा रही है। मेहनत मजदूरी करके ईमानदारी अपना व अपने परिवार का भरण- पोषण करने वाले गरीब स्थानीय प्रशासन की आँख की किरकिरी बने हुए हैं। यही प्रशासन अवैध बालू खनने करने वालों, नशा का कारोबार करने वालों, गेस्ट हाउसों में सेक्स रैकेट संचालन करने वालों, बिना परमिट के तीन पहिया, चार पहिया, डग्गामार वाहन चालकों को शरण एवं संरक्षण प्रदान करके लाखों की कमाई कर रही है तो रोड पर नगर से अतिक्रमण नहीं दिखाई पड़ता। धर्मनगरी में बाहर से आने वाले श्र(ालु घाटों पर चोरी के शिकार हो रहे है उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। पूरे नगर में स्टैण्ड के नाम पर गुण्डा टैक्स वसूली के शिकार हो रहे हैं। इतना सब होने के नाम प्रशासन आँखों पर पट्टी बांध रखी है। बस गरीब फुटपाथ वाले ही दिखाई पड़ रहे हैं।
अन्त में अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में महान्त कृष्णकुमारदास ने कहा कि नगर में व्यापारियोंं के सामने उत्पन्न तमाम समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश के मुखिया एवं सूबे के मुख्यमंत्री से अयोध्या व्यापारी कल्याण समिति संस्था के पदाधिकारी गण मिलकर अवगत करायेंगे जिससे लोगों को राहत मिल सके। उक्त बैठक में राकेश तिवारी, अजय वर्मा, श्रीमती शीला देवी, मंगल गुप्ता, रवि गुप्ता, अजय कुमार मौर्या, गिरिजा देवी, पंकज गुप्ता, सोनू कुमार, लक्ष्मी देवी, राजा निषाद, अवधू निषाद, विन्ध्यवासनी शरण पाण्डिया, शाक्य सिंह मौर्य, विजय कुमार, ओम प्रकाश सैनी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *