Home > अवध क्षेत्र > पुलिस ने सपा विधायक को किया नजरबंद

पुलिस ने सपा विधायक को किया नजरबंद

हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर |  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने सपा विधयक अमिताभ बाजपेयी को उन्ही के घर में नजरबंद कर दिया। इसका पता चलते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि सपा कार्यकर्ता मोतीझील की तरफ बढने लगे जिन्हे पुलिस ने लाठी पटक कर खदेडा, वहीं कार्यकर्ताओं ने सडक पर धरना देकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बतातें चले कि शनिवार को आयुर्वेद महासम्मेलन में भाग लेने के लिए सीएम योगी आदित्य नाथ कानपुर आये हुए थे और उनके आने की जानकारी शुक्रवार की रात को ही सपा के कार्यकर्ताओं को हो गयी थी और उन्होने शहर तथा जनता की तमाम समस्याओं के सम्बंध में योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए मांग की थी लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उनकी बात नही मानी गयी। किसी प्रकार का इस दौरान कोई विवाद या अव्यवस्था न हो इसके लिए सपा आर्यनगर विधायक को पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक विधायक अमिताभ बाजपेयी को उनके घर से बाहर नही आने दिया गया और न ही किसी कार्यकर्ता को सपा विधायक से मिलने दिया गया।
Attachments area

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *