Home > अवध क्षेत्र > कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन

कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन

हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर | बीएसए कार्यालय में बीते शुक्रवार को अराजक तत्वों द्वारा कर्मचारियों के साथ की गयी अभद्रता के विरोध में उ0प्र0 बेसिक शिखा परिषद कर्मचारी एसो0 के प्रान्तीय महामंत्री शहाब सरताज के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यालय में जमकर प्रदर्शन कर आक्रोश जता गया। धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री शहाब सरताज ने कहा कि सभी साथियों का सम्मान सर्वोपरि है और शुक्रवार को कार्यालय में देवजीत सिंह व राकेश मिश्रा जैसे अराजक तत्वों द्वारा जो कर्मचारियों से अराजकता की गयी व कर्मचारियों का अपमान किया गया है उसे बिल्कुल बर्दासत नही किया जायेगा। उन्होने शासन व प्रशासन से कार्यालय में सुरक्षा बढाये जाने की मांग की। इस अवसर पर शहाब सरताज, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुखेन्द्र सिंह यादव, जिलामंत्री मो0 परवेज आलम, नवीन सिंह राठौर, आलोक श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, अनिल द्विवेदी, फजील अहमद, मो0 रियाज अहमद, पुष्पेंद्र शर्मा, आफताब अहमद अमित जायसवाल, गौरव अवस्थी, धीरेन्द्र त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *