Home > अवध क्षेत्र > विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी व वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण कर दिया संदेश:

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी व वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण कर दिया संदेश:

उन्नाव। (सू0वि0) विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने ग्राम ओरहर विकास खण्ड बिछिया में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर 200 वृक्ष लगाकर शुभारम्भ किया गया। साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, अर्थवेद में भी कहा गया है कि ‘‘प्रकृतिः रक्षति रक्षिता…‘‘ अर्थात प्रकृति से सुरक्षा पाते रहने के लिए उसका संरक्षण करना जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे सजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाये। वृक्षारोपण करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण का अत्यन्त गहरा सम्बन्ध है, ‘‘तेन त्यत्केन भुंजीथाः‘‘ के भाव से प्रकृति का लगातार शोषण होता रहा है, इसी लिए जरूरी है कि हम व्यापक स्तर पर इसका संरक्षण करें, अधिक से अधिक पेड़, पौधें लगाये, साथ ही आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण की महत्ता से अवगत कराये, वास्तव में पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कदम बढ़ाना होगा, नही तो वसुन्धरा कही जाने वाली पृथ्वी एक दिन बन्जर होकर रह जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए सबसे बढ़ा उपहार है, पेड़ पौधों को लगातार काटे जाने से वातावरण जहरीला होता जा रहा है, इसका दुष्परिणाम धरती पर जीवित प्रत्येक प्राणी के ऊपर पड रहा है। इस लिए जरूरी है कि हम पर्यावरण के प्रति सजग बने। इस मौके पर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया। इस मौके पर वनाधिकारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद के विकास भवन व विभिन्न तहसीलों, विभागीय कार्यालयों, विभिन्न ब्लाकों पर वृक्षा रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *