Home > अवध क्षेत्र > मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

उन्नाव | आज दिनांक 12.03.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अतंर्गत सर्वसंबन्धित को महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिये निर्देशित किया गया है। उपरोक्त निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में उन्नाव पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा बैंक चेकिंग के दौरान बैंक आने वाली महिलाओं एवं विभन्न विद्यालयों आदि में जाकर उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को जागरूक करते हुए आपात पुलिस सेवाओं के संबन्ध में जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,102,108,181,1076,1098 आदि को बिना संकोच प्रयोग हेतु अवगत कराया गया। साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओं/पीड़िताओं की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के संबन्ध में भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *