उन्नाव। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार सेवा कार्य जारी है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को सर्वोपरि मानते हुए जरूरतमंदों के लिए बिना रुके हुए अनवरत सेवा कार्य कर रहे हैं इसी के निमित्त आज भी भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर द्वारा द्वारिकापुरी क्षेत्र में सेवा बस्ती में आम जनमानस को मास्क, सेनीटाइजर, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां, खाद्य सामग्री आदि वितरित किया। वितरित की दवाइयों में एंटीबायोटिक, विटामिन, इम्यूनिटी बूस्टर आदि की दवाएं रही व कुछ काढ़ा के पाउच भी वितरित किए गए।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के द्वारा द्वारिका पुरी क्षेत्र की सेवा बस्ती में किया गया यह सेवा कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
वितरण के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक आम जनमानस की चिंता है इसलिए नेतृत्व के निर्देशानुसार व सेवा ही संगठन को सर्वोपरि मानते हुए संकट के हर वक्त भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस के साथ खड़ी है उनकी मदद को दिन रात तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्य में बिना किसी चिंता के लगा हुआ है उन्होंने कहा कि यह सभी सेवा कार्य जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती चलते रहेंगे व हमारे कार्यकर्ता कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य कर रहे हैं।
आज इस दौरान संतोष शुक्ला जितेंद्र शर्मा धीरज बाल्मीकि अनुराग वर्मा संजीव पासवान उदित उपाध्याय संजीत आदि रहे।
*अवध की आवाज कानपुर*
*इरशाद अहमदके साथ प्रेम सिंह पारस*