Home > पश्चिम उ० प्र० > अलीगढ़ > स्व. चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए किया हवन यज्ञ और शांतिपाठ

स्व. चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए किया हवन यज्ञ और शांतिपाठ

अलीगढ  इगलास- रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. चौधरी अजित सिंह के त्रियोदशी संस्कार पर उनकी आत्मा की शांति के लिए रालोद नेता अरविंद पाल धनगर के आवास पर हवन यज्ञ और शांतिपाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरविंद पाल धनगर ने कहा कि चौधरी साहब किसानों और गरीबों के सच्चे हितैषी थे और किसानों के हित में उन्होंने अनेक कार्य किए। चौधरी अजित सिंह की मौत देश व किसानों के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा के लिए शांति तथा परिजनों को ईश्वर से दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष चौधरि सुरेन्द्र सिंह ,जिला प0 सदस्य जयवीर सिंह,जिला प0 सदस्य अमित चौ० हरवीर सिंह ,हेमंत ,सूरजपाल सिंह,अखिलेश शर्मा आदित्यपाल ,राम कुमार शर्मा ,श्यामवीर पाल चौ ० बाबू सिंह,अरविन्द आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *