उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में महिला संबन्धी अपराधों की रोकथाम व संबन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा बहला फुसलाकर युवती को ले जाने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 प्रशान्त द्विवेदी मय हमराह फोर्स द्वारा थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2021 धारा 363/366 भा0दं0वि0 में वांछित अभियुक्त 1. रविन्द्र लोध पुत्र रामकिशुन नि0 नयाखेड़ा थाना मौरावां जनपद उन्नाव 2. राजेश पुत्र स्व0 सुन्दरलाल नि0 भवानी नगर मजरा अकोहरी थाना मौरावां जनपद उन्नाव को मुखबिर की सूचना पर पुरवा मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।