उन्नाव। भाजपा युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की संस्तुति से 16 की रात भाजपा कानपुर उत्तर के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बताते चलें भाजपा में एक विधानसभा के अंतर्गत तीन या चार मंडल आते हैं। सीसामऊ विधानसभा के अंतर्गत आने वाला कौशलपुरी मंडल से अंकित मिश्रा’ऋतिक’ को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है अंकित अभी तक मंडल के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत और कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट से मंत्री पद पर भी है और पूर्व में बीएनएसडी इंटर कॉलेज से एबीवीपी का इकाई अध्यक्ष रहे। वही सीसामऊ विधानसभा के अंतर्गत राय पुरवा मंडल से शेखर मिश्रा और चुन्नी गंज मंडल से राहुल पासवान को पार्टी ने मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है,!