Home > अवध क्षेत्र > रूके विकास कार्यो को जल्द कराना प्राथमिकता: रूमी सिंह

रूके विकास कार्यो को जल्द कराना प्राथमिकता: रूमी सिंह

शिवराज
विकास खण्ड ऐलिया में दूसरी महिला ब्लाक प्रमुख रुमी सिंह ग्रहण की शपथ
सीतापुर। ब्लाक ऐलिया मनोरम सिंह के बाद दूसरी महिला ब्लाक प्रमुख ऐलिया रुमी सिंह ने ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ब्लाक परिसर में किया गया। आज ब्लाक प्रमुख रुमी सिंह ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की अ/यक्षता उपजिलाधिकारी सदर पूर्णिमा सिंह ने तथा कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी ऐलिया अखिलेश कुमार चैबे ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, जिला/यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सांसद धौरहरा रेखा वर्मा, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ब्लाक स्तर पर हजारों की संख्या में जनता के साथ ब्लाक एलिया के प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही अन्य जनपद के वरिष्ठ पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, पूर्व महोली ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ऐलिया सुरेन्द्र विक्रम सिंह के साथ ही रितेश सिंह, रामआसरे गुप्ता, उमाशकर गुप्ता, अजीत सिंह, रामशकर पाल, हंसराज, अंजय के साथ ही ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख रुमी सिंह ने कहा ब्लाक एलिया का काफी समय से विकास कार्य रुका है। जिससे क्षेत्र का विकास नही हो सका हमारी प्राथमिकता है सभी रुके कार्य जल्द हो सके जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। साथ ही श्रीमती सिंह ने कहा क्षेत्र के विकास में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक कर्मचारी सहयोग दे जिससे जनता का हित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *