Home > अवध क्षेत्र > उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता बंसल ने की महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई, महिलाओं के लिये कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी दी जानकारी।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता बंसल ने की महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई, महिलाओं के लिये कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी दी जानकारी।

शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश।

सीतापुर । (सू0वि0) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता बंसल ने बुधवार को तहसील सदर के सभागार में महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई की। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को एक एक करके सुना और समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 15 प्रकरण प्राप्त हुए। उन्होंने निराश्रित महिला/विधवा पेंशन के 05 लाभार्थियों स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया। 06 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के स्वीकृति प्रमाण-पत्रों का भी वितरण किया। 

जनसुनवाई करते हुए श्रीमती बंसल ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करके महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को कम किया जा सकता है। इसके लिये उन्होंने जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये। उन्होंने स्वयं भी आयी हुयी महिलाओं को उनके अधिकारों के विषय में जानकारी दी एवं पम्पलेट वितरण भी किया। उन्होंने महिलाओं को अपना फोन नम्बर भी दिया एवं कहा कि शिकायत निस्तारित न होने की दशा में उनके मोबाइल/वाट्सअप पर सम्पर्क कर सकती हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला अपराधों से सम्बंधित घटनाआंे में कड़ी कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ उन्होंने एंटी रोमियों स्काट के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्कूलों के पास पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने को भी कहा। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से भी अपील की कि वह स्वयं भी जागरूक हों एवं अन्य को भी जागरूक करें तथा उत्पीड़न की घटनाओं में चुप न रहें और तत्काल महिला हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर अथवा पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते है। जनसुनवाई के दौरान जिला प्राबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के विषय में जानकारी देते हुये सभी से अपील की कि पात्रों को लाभान्वित कराये जाने में अपना सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *