Home > अवध क्षेत्र > सीतापुर जनपद में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को पूरे हर्षोल्लास एवं परंपरागत ढंग से मनाया गया

सीतापुर जनपद में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को पूरे हर्षोल्लास एवं परंपरागत ढंग से मनाया गया

सीतापुर ।जनपद में 75वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को पूरे हर्षोल्लास एवं परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया। तदोपरांत राष्ट्रगान गायन एवं भारतीय गणतंत्र के संकल्प को दोहराया गया। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री विपिन चन्द्र वर्मा की टीम द्वारा गायन किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकानाएं देते हुये संविधान की विशेषताओं को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिये अमृतकाल है यदि हम सभी लोग सतर्क नही हुये तो पीछे रहे जायेंगे। इसमें हम लोगों को साथ मिलकर कार्य करना होगा। हम सबको आज यह सोचना है कि अमृतकाल के बाद देश कहां पहुंचेगा। इस वर्ष भारत जी-20 की अध्यक्षता की है। जहां अमेरिका, जापान आदि विकसित देशों की अर्थव्यवस्था श्रिंक कर रही है वहीं भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत देश किसी से कम नही है। हम लोगों को अपने आचरण में कर्तव्यों का पालन लाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश आज चॉद के उस कोने पर पहुंच गया है, जहां पर और देश अभी नहीं पहुंच सके हैं। तकनीकी के क्षेत्र में हमारा देश काफी आगे बढ़ रहा है। हमारे देश में मुखिया चुनने का अधिकार देश की जनता को होता है तथा सभी व्यक्तियों को अपने मौलिक कर्तव्य का अधिकार है। सभी व्यक्तियों को साथ में मिलकर कार्य करना चाहिये और अन्य लोगों को अपने साथ में लेकर चलें। यदि हम अपने कार्यों में रूचि रखें और अपने कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन करें तो संविधान को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश को 2047 तक विकसित करने हेतु मा0 प्रधानमंत्री जी का जो लक्ष्य है इसमें हम सभी लोग छोटा सा छोटा सहयोग करें। जब तक अमृतकाल का महत्व पूरा देश नही समझेगा तब तक हमारा देश विकसित नही होगा और आने वाले समय में यही हमारे बच्चों का भविष्य निर्धारित करेगा। हमें एक साइकिल के पहियों की तीलियों तरह कार्य करना चाहिये, यदि पहिये की कोई भी तीली टूट जाती है तो पहिया सही ढंग से कार्य नही करता है। हमारे देश को जो माहौल बना है, उसे सभी को कायम रखना चाहिये। महिला सशक्तीकरण को हमे बढ़ावा देना चाहिये, हम सभी को अपनी सोच बदलनी चाहिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय आकांक्षा गौतम, प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी जाहिद फरहीन, पत्रकार बन्धु सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *