Home > अवध क्षेत्र > प्रधानमंत्री का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया

प्रधानमंत्री का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया

सीतापुर। सीतापुर प्रधान मंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के पदाधकारियों ने सीतापुर के विकास खण्ड लहरपुर के ब्लाक सभागार में मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में केक काट कर बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष कमलेश भारती ने की! मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश अध्यक्ष मा० राम नरेश भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति प्रभाग ने केक काट कर देश के मा ० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया। जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रभाग संतोष कुमार राव ने लोगों को प्रधानमंत्री की समस्त कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए बल दिया। मुख्य अतिथि माननीय रामनरेश भारतीय ने संबोधित करते हुऐ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि गाँव गाँव जाकर गरीब समाज के लोगों की सूची बनाकर जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं उन्हें चिन्हित कर लाभ दिलाया जाएगा ! कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री उत्तम शर्मा के द्वारा किया गया कार्यक्रम के समापन के बाद सामुदायिक केंद्र लहरपुर में पहुंच कर मरीजों को फल वितरण किया गया। जन्म दिन के सुभ अवसर पर जिलामहिला प्रभाग जिला अध्यक्ष सरोजिनी वर्मा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रभाग सुनीता गौतम, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचिति जाति जन जाति प्रभाग विजय गौतम मन्त्री मोहम्मद उस्मान,जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा, जिला महामंत्री उत्तम शर्मा, मंडल मंत्री अनीश मुख्तार मंडल अध्यक्ष लहरपुर दयाशंकर ,अंसारी मंडल मंत्री हरेश कुमार सदस्य जिला कार्यकारिणी राकेश कुमार बूथ अध्यक्ष चंपू लाल विधान सभा अध्यक्ष हरगांव ,राजीव कुमार सिंह मंडल मंत्री , मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार , जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *