Home > अवध क्षेत्र > प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के पदाधिकारियो को किया गया मनोनीत

प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के पदाधिकारियो को किया गया मनोनीत

‌सीतापुर। कोविड-19 के चलते लॉक डाउन का पालन करते हुए किसानों मजदूरों आम जनहित में सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लहरपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम गेरूहा में एक बैठक करते हुए संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय निवासी पप्पू नामक अनुसूचित जाति व अन्य लोगों ने वहां की आर्यव्रत बैंक शाखा प्रबंधक की खराब कार्यशैली पर सवाल उठाने के साथ सरकार को भी सवालों के घेरे में लिया जिसमें जिला अध्यक्ष कमलेश भारती व जिला महामंत्री उत्तम शर्मा ने ग्रामीणों की बात को ध्यान से सुनकर पीड़ितों से प्रार्थना पत्र लिया। गेरुहा बैंक शाखा प्रबंधक से मिलने गए परंतु शाखा बंद होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। जिस सम्बन्ध में जिला महामंत्री उत्तम शर्मा के द्वारा जिला अधिकारी को पत्र भेजा गया। तत्पश्चात लोगों ने संगठन की विचारधारा को जाना और संगठन में शामिल हुए लोगों को जिला अध्यक्ष भारती ने गरीब किसान मजदूरों को सदस्यता देते हुए अपील किया कि प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना एक ऐसा संगठन है, जो माननीय प्रदेश अध्यक्ष विधायक युवा हृदय सम्राट शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू भैया के नेतृत्व में चल रहा है। जिसमें किसानों मजदूरों व्यापारियों, दलितों, पिछड़ों ,के हित में अन्याय के खिलाफ संघर्ष करता रहा है। और करता रहेगा। इस अवसर पर हरीश कुमार को सदस्य जिला कार्यकारिणी, दयाशंकर लहरपुर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रभाग, राकेश कुमार बूथ अध्यक्ष गेरुहा, राजीव कुमार सिंह मंडल महामंत्री लहरपुर, राम सागर यादव मंडल अध्यक्ष महोली, अखिलेश कुमार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रभाव महोली,मेवालाल मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रभाग पिसावा ,विजय कुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष महमूदाबाद रोहित कुमार मंडल अध्यक्ष रामपुर मथुरा, सुभाष चन्द्र मंडल मन्त्री महमूदाबाद, सतीश कुमार मंडल मंत्री पहला,मनीष कुमार मंडल अध्यक्ष पहला,को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति प्रभाग के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राव भी उपस्थित रहे राव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में दलित पिछड़ा वर्ग ,किसानों मजदूरों का उत्पीड़न बहुतायत हो रहा है। जिसे प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा । साथ ही संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन में तेजी के साथ लोग जुड़ रहे हैं। जिसका दिल से अनुसूचित जाति जनजाति प्रभाग स्वागत करता है। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के सभी पदाधिकारियों ने, मनोनयन पर जताया हर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *