Home > अवध क्षेत्र > कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, मृतक के भाई ने लगाया ये आरोप

कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, मृतक के भाई ने लगाया ये आरोप

सीतापुर | मिश्रिख कोतवाली इलाके में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने महिला, उसके तीन भाइयों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार महिला के भाई को गिरफ्तार किया गया है। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मिश्रिख इलाके के रघुवरपुर गांव के मूल निवासी संजय शुक्ला (40) पुत्र रामखेलावन शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में रहते थे। परिवारीजन के मुताबिक संजय सोमवार सुबह नैमिषारण्य दर्शन के लिए घर से सुबह करीब पांच बजे निकले थे। दोपहर करीब दो बजे मिश्रिख के नईबस्ती निवासी माधुरी देवी ने संजय की मां को फोन किया। बताया कि संजय का फोन बंद है। इस पर उसकी मां ने भी फोन किया पर बात न हो सकी। उसके बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। शाम को पता चला कि मिश्रिख इलाके में सावित्री गेस्ट हाउस के करीब कब्रिस्तान में संजय शुक्ला घायल पड़े है। उसे फौरन सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई अनुभव शुक्ला का आरोप है कि संजय का मिश्रिख की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला व उसके भाइयों ने संजय की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी है। भाई ने रघुवरपुर निवासी माधुरी देवी, उसके भाई अयोध्या प्रसाद, शिवदयाल व श्याम बाबू सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या करने का केस दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *