Home > अवध क्षेत्र > गल्ला मंडी सीतापुर धान क्रय केंद्रों पर हो रही अवैध तौर की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर ने बात ही नहीं की~शिव प्रकाश सिंह

गल्ला मंडी सीतापुर धान क्रय केंद्रों पर हो रही अवैध तौर की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर ने बात ही नहीं की~शिव प्रकाश सिंह

हर तरफ से किसानों पर कहर
सीतापुर। किसानों की वर्तमान ज्वलंत समस्याओं को लेकर सामूहिक बैठक में विचार विमर्श किया गया!सभी की एकमत राय थी कि शासन द्वारा संचालित योजना के क्रियान्वयन में प्रशासन द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है!आज गल्ला मंडी सीतापुर धान क्रय केंद्रों पर की जा रही अवैध तौल की सूचना एस डी एम सदर सहित जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा!यह इस बात का प्रमाण है कि इस घोटाले में सभी लिप्त है! डी ए पी आदि की समस्या के साथ गन्ना किसानों के लिए जिला प्रशासन द्वारा गुड़ बेल व स्थापित क्रेसर पर भी किसानों का गन्ना तीन सौ रुपए प्रति कुंतल के लगभग बिकना चाहिए!जब कि गुड़ बेलों और क्रेसरों पर गन्ना मूल्य को लेकर प्रचार अधिक का किया जाता है, और जब किसान गन्ना लेकर पहुंचता है,तब उसे औने पौने दामों में खरीदा जाता है!यह अंतर सैकड़ों का होता है!इस पर जिला प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए!यह बात किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश ने बैठक में कही! महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा समूचे जनपद सीतापुर में धान क्रय केंद्रों पर जिला प्रशासन का कोई भी अंकुश नहीं है। जिम्मेदार जांच के नाम पर लीपापोती करते हैं और शासन को गुमराह कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह छिपाने का कार्य कर अपने स्वार्थ व्यस्त हैं। मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह परमार ने कहा कि गांजर क्षेत्र लालपुर में कई धान क्रय केंद्र स्थापित है!जहां खुलेआम धान क्रय केंद्रों के लिए सुनिश्चित मापदण्डो की धज्जियां उड़ाकर धान खरीद को लूट का जरिया बना रखा है!संबंधित विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता में हो रहे इस भ्रष्टाचार पर रोक के लिए आंदोलन किया जाना चाहिए। बैठक में उपस्थित किसान मंच पदाधिकारी सरदार निर्भय सिंह मंडल अध्यक्ष, नफीस खां मंडल उपाध्यक्ष,दिव्य रतन सिंह जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कृष्ण पाल जी, विट्टो देबी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *