Home > अवध क्षेत्र > भारतीय किसान यूनियन अवध हमेशा गरीब किसानों के साथ तन मन धन से 24 घंटे खड़ी है,मंयक सिंह चौहान

भारतीय किसान यूनियन अवध हमेशा गरीब किसानों के साथ तन मन धन से 24 घंटे खड़ी है,मंयक सिंह चौहान

संवाददाता सत्यपाल सिंह
सिधौली-सीतापुर। बुधवार को बगुला पारा गांव जाकर मृतक गरीब किसानो और घायलों के परिजनों से मिलकर इस दुखद घटना पर सांत्वना दी,तथा नेताओं और प्रशासन द्वारा दी जा रही मदद की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया इस दुखद घटना का चौथा दिन है लेकिन जमीनी हकीकत यह है। अभी तक नेताओं और प्रशासन के द्वारा हवा हवाई वादे ही किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक तत्काल प्रभाव से इन गरीब किसानों की किसी ने कोई आर्थिक मदद नहीं की अगर चुनाव होता तो चुनाव जीतने के लिए वोट खरीदने के लिए लाखों करोड़ों रुपए नेता लोग खर्च करते हैं लेकिन जब किसी गरीब की मदद करने की बात हो तो सरकारी मदद की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ कर चले आते है हां अगर कुछ विशेष जाति वर्ग मजहब की बात होती और जातिगत गणित बैठता मुद्दा हाईलाइट होता तो जरूर यह नेता लोग खुद भी लाखों की मदद करते हैं और प्रशासन से भी करवाते हैं लेकिन जब सच में किसी गरीब की मदद करनी होती तब फोटो खिंचवा कर चले आते है यही सच्चाई है हमारे देश के नेताओं और सरकारी प्रशासन की फिर भी उप जिलाधिकारी महोदय से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की तो उन्होंने बताया मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता मिलेगी लेकिन उसमें समय लगेगा । चलिए देखते हैं कितना समय लगेगा कितना मुआवजा मिलेगा मिलेगा भी कि नहीं मिलेगा और अगर मिलेगा तो दलाल लोग कितना लेंगे बहुत सारे प्रश्न हैं। लेकिन हम लोगों से जो हो सका वह किया हम लोग और हमारी भारतीय किसान यूनियन अवध हमेशा गरीब किसानों के साथ तन मन धन से 24 घंटे खड़ी है। देखते हैं आगे क्या होता है उसके बाद हम लोग अपने गरीब किसानों की मदद के लिए लड़ाई लड़ेंगे इस मौके पर हमारे साथ मौजूद रहे जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पिंटू भैया प्रिय मित्र छोटे भाई सत्येंद्र गुप्ता दीपू जयसवाल सिद्ध राम यादव जी आपका मयंक सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान यूनियन अवध उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *