Home > अवध क्षेत्र > सीतापुर ब्रेकिंग न्यूज ४-६-२०१७

सीतापुर ब्रेकिंग न्यूज ४-६-२०१७

दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
सीतापुर। आरएनएस। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। दर्घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। दुर्घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार एम पी के समरथीपुर जनपद के खानपुर थानान्तर्गत ग्राम शिमेसीपुर निवासी 38 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद नसीर सीतापुर किसी कार्य से आये थे जहंा वह सड़क हादसे का शिकार होकर गम्भीर रूप से घायल हो गयें जिन्हे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से कमलापुर थानान्तर्गत ग्राम चन्दउरा थाना कमलापुर निवासी 35 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र भगवानदीन मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से रामकोट थानान्तर्गत ग्राम खगेसियामऊ निवासी तीस वर्षीय दीपक अवस्थी पुत्र सतीशचन्द्र अवस्थी सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी श्ुारू कर दी है।
दो लोगो ने किया जान देने का प्रयास
सीतापुर। आरएनएस। दो लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उन्हे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रामकोट थानान्तर्गत ग्राम गौरा निवासी बीस वर्षीय मालती पत्नी मंजरी ने पारिविाक कलह से परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया। वहीं स्थानीय शहर कोतवाली थानान्तर्गत मोहल्ला नईबस्ती निवासी 13 वर्षीय अय्यूब पुत्र अजय कुमार सदिग्ध परिस्थितियेां के चलते जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी श्ुारू कर दी है।
आग से जलकर युवक घायल
सीतापुर। आरएनएस। कमलापुर थाना क्षेत्र में आग से जलकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी हैं घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कमलापुर थानान्तर्गत ग्राम करौंदीपुर निवासी 25 वर्षीय राजेन्द्र कुमार पुत्र जगत नारायण विगत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग से जलकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ गैग रेप का केस
सीतापुर। आरएनएस। बड़ी से बड़ी घटनाओं को दबाने में लहरपुर पुलिस माहिर हेा गयी है। एक किशेारी के साथ गैंग रेप किया गया। इस घटना के बाद किशेारी गर्भवती हो गयी। पहले आरोपियों पर शादी का दबाव बनाया गया जब आरोपी नही माने तो सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मुकदमा ही दर्ज नही किया उसके बाद पीड़िता की मां ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को बंदी बनाने में सफलता हासिल की है। गौर तलब हो कि लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। रेप पीड़िता के साथ हुई हैवानियत से उसे गर्भ ठहर गया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो परिजन ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों और इनका साथ देने वाली महिला के विरुद्ध केस दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव में कुछ माह पूर्व पानी भरने गई 16 वर्षीया किशोरी को गांव के ही अखिलेश व हरिश्चंद्र पुत्रगण बड्डे उसे घर में खींच ले गए। यहां दोनों भाइयों ने किशोरी की आबरू से खिलवाड़ किया। यहां हरिश्चंद्र की पत्नी भी मौजूद थी। चंगुल से छूटी किशोरी ने घर जाकर परिजन को इसकी सूचना दी। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस व ग्रामीणों के हस्तक्षेप से आरोपित अखिलेश पीड़िता से शादी करने पर राजी हो गया था। पीड़ित किशोरी के गर्भ ठहर गया तो आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज करने से इंकार किया तो पीड़िता की मां ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अखिलेश व हरिश्चंद्र तथा हरिश्चंद्र की पत्नी के खिलाफ कई धाराओं व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरतारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *