Home > अवध क्षेत्र > कलेक्ट्रेट कैम्पस के अधिवक्ता चेम्बर नं0- 16 में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा

कलेक्ट्रेट कैम्पस के अधिवक्ता चेम्बर नं0- 16 में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा

सीतापुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीतापुर (ई0) उ0प्र0 के महामंत्री कुंवर वरूण सिंह तोमर एड0 द्वा कलेक्ट्रेट कैम्पस के अधिवक्ता चेम्बर नं0- 16 में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा आहूत की। श्रद्धांजलि एवं शोकसभा की अध्यक्षता संरक्षक मण्डल के सदस्य बृजराज सिंह तोमर वरिष्ठ अधिवक्ता ने की। शोकसभा में कुंवर वरूण सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि विगत रात्रि में क्षत्रिय महासभा सीतापुर के सक्रिय सदस्य वीरेन्द्र सिंह चैहान निवासी सेलूमऊ के सगे चाचा प्रताप सिंह चैहान जी का निधन रात्रि 09 बजे हो गया। इसके उपरान्त क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने निज निवास सेलूमऊ जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर एवं अन्त्येष्ठ में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को ढांढस देते हुये शोक संवेदनायें प्रकट कीं। इसी क्रम में विगत सप्ताह भारत देश में भारतीय जवानों सी0आर0पी0एफ0 के सुकुमा में नक्शली मुठभेड़ में शहीद हुये भारत देश के 25 जवानों को कैन्डल जलाकर एवं शहीद आत्माओं की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की एवं 2 मिनट का मौन रखकर शहीद आत्माओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुये उनके परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने के लिए ईश्वर शक्ति प्रदान करंे और इस घटना की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुये प्रस्ताव पारित किया गया कि निकट भविष्य में भारत देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री भारत सरकार को मांग पत्र भेजकर मांग की जायेगी कि भारत सरकार द्वारा ऐसे ठोस निर्णय लेने चाहिए कि निकट भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोका जाये एवं दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाने की मांग की जायेगी। शोक एवं श्रद्धांजलि सभा मंे पूर्व अध्यक्ष शत्रुघन सिंह चैहान, अशोक सिंह, शशि प्रताप सिंह ‘‘राजा भईया‘‘, कमलेन्द्र विक्रम सिंह, बृजेश सिंह चैहान, पी0के0 सिंह तोमर, अवनीश सिंह, प्रहलाद सिंह, भानु प्रताप सिंह, पूरन सिंह, बी0पी0 सिंह, डी0पी0 सिंह, प्रताप सिंह, रविराज सिंह, संजय सिंह, विवेक सिंह चैहान, हिमांशु सिंह, रिपुदमन सिंह, इन्दू सिंह चैहान, जया सिंह एड0, सुधारानी तोमर, गीता सिंह, ममता सिंह, रजनी सिंह, अमित कुमार सिंह, अनुज सिंह चैहान, विजयवीर विक्रम सिंह, डी0पी0 सिंह चैहान, रमानिकेत सिंह प्रधान, जय सिंह, आशीष सिंह गौर, अजय सिंह तोमर, एम0पी0 सिंह तोमर, घनश्याम सिंह, रामप्रताप सिंह, राहुल रंजन प्रकाश सिंह, वीरेन्द्र सिंह चैहान, छत्रपाल सिंह, अतीश सिंह, सुरेश सिंह चैहान, अतुल सिंह, लखपत सिंह, संजय सिंह, पवन सिंह ‘‘शिल्पी‘‘, सूर्यभानु सिंह ‘‘डब्बू भईया‘‘, प्रदीप सिंह चैहान, धीरेन्द्र सिंह चैहान, हरिकिशन सिंह, परिवेश सिंह, संतोष सिंह चैहान, अनूप सिंह भदौरिया, साकेत कुमार सिंह ‘‘रिंकू‘‘ एवं गौरव सिंह पाताबोझ आदि लोग सुकुमा में शहीद हुये सैनिकों एवं सेलूमऊ निवासी प्रताप सिंह चैहान जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *