Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने रिकाबगंज चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया

महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने रिकाबगंज चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया

अम्बिकानन्द त्रिपाठी 
फैजाबाद । एसएसपी डाक्टर मनोज कुमार एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह सिसौदिया व सीओ सिटी धनंजय सिंह कुशवाहा के दिशानिर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रो मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इसी कड़ी मे तेज तर्रार व अनुभवी महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियो के साथ शहर के कई प्रमुख चौराहे व अन्य सार्वजनिक स्थानो पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। – इस अभियान के दौरान उन्होंने तीन सवारी वाहन चालको व यातायात नियमो की अनदेखी करने वाले वाहन चालको पर शिकंजा कसा।इस दौरान उनके सामने कई वाहन चालक दोबारा ऐसी हरकत न करने के लिए मिन्नते मांगते हुए दिखे परंतु महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय न पसीजते हुए इनके वाहनो का चालान काट जुर्माना वसूला।उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियो के दिशानिर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस दौरान उप निरीक्षक वंदना शर्मा सरोज देवी सहित अन्य महिलाआरक्षी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *