Home > अवध क्षेत्र > शिक्षक होना ही अपने आप में खुद सम्मान: ज्ञान तिवारी

शिक्षक होना ही अपने आप में खुद सम्मान: ज्ञान तिवारी

उत्तर प्रदेश मा/यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान मैँ आयोजित किया गया अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह
शिवराज सिंह
सीतापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में कृष्णा देवी गल्र्स इण्टर कॉलेज बिसवां में अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त अवकाश प्राप्त शिक्षकगणों को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ध्रुव कुमार त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद बिसवां अ/यक्ष सीमा जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र शर्मा ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक ज्ञान तिवारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त शिक्षक समाज में अपना अलग स्थान रखते है। शिक्षक होना ही अपने आप में खुद ब खुद सम्मान है। शिक्षक हमेशा अपने शिष्य को बुराई के मार्ग से हटाकर उसको नेक राह पर लाने का कार्य करता है। इ्सलिए हम सभी का दायित्व बनता है गुरु को सम्मान की नजर से देखे। गुरु हमेशा अपने शिष्य को सही सलाह देता है। सदस्य विधान परिषद धु्रव कुमार त्रिपाठी ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए गुरु को समाज में उच्च स्थान का मालिक बताया। समारोह को नगर पालिका अ/यक्ष सीमा जैन ने कहा कि गुरु का पद अपने आप में एक स्वयं बड़ा सम्मान है। हम सभी को बढे आदर के साथ गुरुजनों का बढ चढ़ कर सम्मान करना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज जिस पद पर मै हूं वो हमारे गुरुजनों के ही देन है। गुरुजनो की वजह से ही समाज का हर व्यक्ति शिक्षा प्राप्त कर समाज में सम्मानित जीवन जीता है। हम सबको हमेशा गुरुजनों का सम्मान करना चाहिये। इस दौरान राजकुमार शुक्ल, जिला मंत्री अनिल कुमार यादव, जिला कोषा/यक्ष वृन्दारक नाथ मिश्र, प्रधानाचार्या डा0 किरन तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *