Home > अवध क्षेत्र > प्राथमिक विद्यालय में सिलेंडर फटने से शिक्षक समेत दो रसोईया गंभीर रूप से झुलसे

प्राथमिक विद्यालय में सिलेंडर फटने से शिक्षक समेत दो रसोईया गंभीर रूप से झुलसे

सवांददाता-अवनीश तिवारी

सिधौली। विकासखंड गोंदलामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करनपुर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फट जाने से दो रसोइया व एक शिक्षक गम्भीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार हेतु एम्बुलेंस से सीएचसी मिश्रिख भेजा गया है। जहाँ दोनों रसोइयों की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल में भेजा गया है। वही शिक्षक की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नित्य की भांति प्राथमिक विद्यालय करनपुर में रसोइया रामदेवी निवासी करनपुर व रामस्वरूप निवासी नेवादा स्कूल में खाना बना रहे थे। अचानक सिलेंडर फट गया. जिससे रसोईघर में आग लग गयी। दोनों रसोइया बुरी तरह झुलस गए। वही धमाके व आग लगने की आवाज सुनकर शिक्षक रामसनेही भी बचाने रसोईघर पहुंचे तो वह भी झुलस गए। वही सिलेंडर फटने व आग लगने की आवाज सुनकर  पड़ोस के ही राहुल अवस्थी भी सभी को बचाने हेतु रसोईघर पहुचे और सभी को बचाने का प्रयास किया और वह बुरी तरीके से झुलस गया। आनन फानन गांव वालों ने एम्बुलेंस एवम पुलिस  को सूचना दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी झुलसे लोगो को उपचार हेतु सीएचसी मिश्रिख भेजा गया जहाँ दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *