Home > अवध क्षेत्र > मोदी व योगी पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं – धनंजय शुक्ला

मोदी व योगी पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं – धनंजय शुक्ला

प्रतापगढ़ कुंडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व मंडल प्रभारी भाजपा कुंडा  धनंजय शुक्ला  बतौर मुख्यअतिथि रहे। आज कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास पुरुष हैं और भ्रष्टाचार पर इन्होंने कड़ा प्रहार किया है। मोदी जी व योगी जी पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है। देश व प्रदेश की जनता की सेवा ही मोदी जी व योगी जी का लक्ष्य है। प्रदेश प्रभारी  धनंजय शुक्ला जी सोमवार को कुंडा विधानसभा के ताजपुर, चौखपार पुर,जाखामई ,बरई गांवओ में आयोजित ग्राम चैपाल में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कुंडा विधानसभा में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने आए गाँव मे आयोजित ग्राम चैपाल में प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा भाजपा की कथनी व करनी एक है। गांव, गरीब, किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान और महिलाओं के सम्मान  का संकल्प प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व योगी जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा आगामी पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगाना होगा। कहा कि मोदी सरकार ने 6 साल के कार्यकाल में ग्रामीण उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएं उज्जवला योजना ,सौभाग्य योजना, पीएम आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि,जनधन योजना जैसी योजनाएं लागू कर गरीबों को राहत पहुंचाई है। वही प्रदेश की योगी सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के ऋण माफ करने के साथ-साथ  अनेक जन कल्याणकारी कार्यों के द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।
ने कहा कि योगी सरकार में माफिया राज गुंडाराज पर अंकुश लगा है। आज गुंडे प्रदेश की सीमा छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा गरीबों को मिलने वाली सरकारी मदद से बिचैलियों का राज खत्म हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस ने पिछले 15 वर्ष तक प्रदेश की जनता को लूटा था,  आज योगी सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर जनता में विश्वास लौटाया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से गांव के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलाया।
ने कहा कि ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण का सपना आज मोदी व योगी सरकार में पूरा हो रहा है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास से पिछले सभी चुनाव में भाजपा का विजय परचम लहराया है और इस बार भी पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रत्येक सीट को जीतने का संकल्प लिया है। कहा कि भाजपा जैसे देवतुल्य समर्पित व ईमानदार कार्यकर्ता किसी अन्य दल में नहीं है। भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा की सेवता में बाढ़ की समस्या के स्थाई हल के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ का बजट जारी किया है। साथ ही साथ अग्निशमन केंद्र की स्थापना के तथा सड़कों का जाल बिछाने का काम भी योगी सरकार पूरे जोर-शोर से कर रही है। उन्होंने उपस्थित भीड़ से भारत माता की जय का उद्घोष कराया। मानिकपुर मंडल अध्यक्ष राकेश मोदवाल  कुण्डा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव मंडल महामंत्री राकेश मिश्रा मंडल महामंत्री राजेश पटेल राजेंद्र पटेल उपाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव अनूप उपाध्याय ब्लॉक संयोजक सोहरा सुमन अनुराग द्विवेदी, यह सब भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *