Home > अवध क्षेत्र > महिला उत्पीडन के विरोध में सपा महिला सभा द्वारा प्रदेश सरकार का फूंका गया पुतला

महिला उत्पीडन के विरोध में सपा महिला सभा द्वारा प्रदेश सरकार का फूंका गया पुतला

हरिओम
कानपुर नगर। महिलाओं के उत्पीडन का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्षा दीपायादव के नेतृत्व में सैकडो सपा महिला कार्यकर्ताओं ने परेड चैराहे पर उ0प्र0 सरकार का पुतला फूंक अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान दीपा यादव ने कहा सपा महिला सभा महिलाओं का उत्पीडन बर्दास्त नही करेगी।
उन्होने आगरा में एक नाबालिक लडकी पर तेजाब डालने की घटना के बाद उन्नाव जिले के मौरावां थाना के ंतर्गत एक 20 वर्षी गोल्डी यादव की गला रेतकर हत्या की निन्दा की तथा कहा भाजपा सरकार में महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस नही कर रही है। मुख्यमंत्री योगी महिला का उत्पीडन रोकने में विफल हो गये। कहायदि  प्रदेश व शहर में महिलाओं काउत्पीडन व उनपर हो रहे अत्याचार बंद नही हुए तो सपा महिला सभा शहर की पांचो विधान सभा में वार्ड स्तर पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर प्रदेशसरकार की ईट से ईंट बजाने का काम करेगी। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष मोईन खां, मिण्टू याद, संजय सिंह, मुमताज, जया सिंह, दीपिका मिश्रा, शर्मिला, मुस्कान यादव, संजना, ज्योति श्रीवासतव, नीतू खुराना, अनिता लायन सीमा खान, कालू गुपता, शशी शर्मा, ममता वमर्स, कमलेश, जीतू कैथल, ऐजाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *