Home > अवध क्षेत्र > नगर पालिका सीतापुर में कमल का फूल खिलने हेतु प्रत्याशी राजेश शुक्ला के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान

नगर पालिका सीतापुर में कमल का फूल खिलने हेतु प्रत्याशी राजेश शुक्ला के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान

सीतापुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल नेतृत्व में उ0प्र0 विकास के नये आयाम रच रहा है और सीतापुर में विकास की गंगा बहाने व नगर पालिका में भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाने के लिए जनता को इस बार सीतापुर में कमल का फूल खिलाना होगा। यह बात विधायक सुरेश राही ने सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश शुक्ला के समर्थन में आयोजित परेड, पुलिस लाइन व सुक्खूमल रोड में जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ‘‘सबका साथ, सबका विकास‘‘ भाजपा का मूल मन्त्र है। प्रदेश नेतृत्व ने एक जुझारू योग्य व ईमानदार प्रत्याशी राजेश शुक्ला को आपके बीच उतारा है। सीतापुर को समृद्धशाली नगर बनाने के लिए वह संकल्पित हैं। वहीं सदर विधायक राकेश राठौर ने चैधरी टोला, लालकुर्ती वार्डाें में भाजपा प्रत्याशी के साथ जनसम्पर्क कर कहा कि सीतापुर नगर में पिछले 20 वर्षाें से व्याप्त भ्रष्टाचार व कुशासन को समाप्त करने के लिए जनता के पास एक अच्छा अवसर है। राजेश शुक्ला एक संघर्षशील व जुझारू व्यक्ति हैं तथा नगर के विकास के लिए जनता एक बार उन्हें मौका जरूर दें। जिलाध्यक्ष अजय गुप्त ने कहा कि जनता से मिल रहे समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर अबकी सीतापुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित दल है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जहाॅ देश का गौरव बढ़ा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मात्र 08 महीने के कार्यकाल में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का बीड़ा उठा लिया है। जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वह सीतापुर नगर को उत्तर प्रदेश का सबसे विकसित नगर बनाने में वह कोई कसर नहीं उठा रखेंगे। जनसम्पर्क अभियान के दौरान जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला का जनता ने स्वागत व उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष गोविन्द भारतीय, डाॅ0 केदारनाथ रस्तोगी, अशोक सक्सेना, विष्णु मौर्या, श्री प्रकाश सिंह, विश्राम राठौर, सतीश जायसवाल, रामकिशोर अग्रवाल, अशोक राठौर, विनीता राठौर, प्रदीप गुप्ता, सहज गुप्ता, लालता शाह, श्यामलाल कनौजिया, डाॅ0 अरूण गुप्ता, रमाकान्त मिश्रा, रामेन्द्र शुक्ला, राहुल जायसवाल, अचिन मेहरोत्रा, संजय मिश्रा, डाॅ0 महेन्द्र बंगाली, श्रीराम रस्तोगी, रमेश अग्रवाल ‘‘गोगा‘‘, गोपी राठौर, रोहित सिंह, संजीव शर्मा, पंकज शुक्ला, नागेन्द्र गुप्ता, शैलेश महेन्द्र, चन्द्रसेन सिंह, बनवारी लाल वर्मा, अवनेन्द्र विक्रम सिंह, चाॅद मोहम्मद, कमलेश टण्डन, श्यामपाल सिंह, आशीष गुप्ता, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष व सभासद् प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर वोट माॅगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *